बॉलीवुड में एक्टर कैसे बनें?

एक्टिंग का कॅरियर जहां एक तरफ आपके लिए धन और प्रसिद्धी के द्वार खोल देता है वहीं यह 
एक कलाकार को सुकून भी देता है। जानिए कि कैसे बॉलीवुड में एक्टर बना जाए।
इस लेख में मैं आपको सरल तरीके से कुछ ऐसी बाते बता दूंगा जिससे कि आप बॉलीवुड में एक एक्टर
बन सकते हैं। आप बस इन बातों को अपने दिमाग में सदा के लिए बैठा लें और उनका अमल करें।
तो जानिए कि कैसे आप बॉलीवुड, अर्थात हिंदी फिल्म जगत में एक एक्टर बन सकते हैं। 1
. हिंदी बोलना, पढ़ना और लिखना सीखिए। यदि आपको उत्तर भारत की और बोलियाँ आती हैं तो वह
और भी अच्छा है। बॉलीवुड में अधिकांशतर व्यावसायिक बातें इंग्लिश में ही होती हैं इसलिए आपको
इंग्लिश भी अच्छी तरह से बोलनी, पढ़नी और लिखनी आनी चाहिए। मराठी और गुजराती भी सीखें
तो अच्छा है। 2. रंगमंच (थियेटर) करीए। इससे आपमें आत्मविश्वास आएगा। रंगमंग में अभिनय के साथ-साथ
और कार्यों में भी रूचि लें और जब मौक़ा मिले तो उन्हें करें। फिल्म निर्माण एक टीम वर्क है। रंगमंच
पर एक टीम की तरह कार्य करते हुए आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। अपने साथियों से अच्छे सम्बन्ध
बनाएं और उन पर विशवास रखें। रंगमंच में आप लम्बे रोल वाले किरदारों पर ध्यान न देकर अपने
अभिनय पर ध्यान दें। रंगमंच से जुड़े वरिष्ठ लोगों से आपको न केवल बहुत कुछ सीखने को मिल
सकता है बल्कि वे आपको बॉलीवुड में काम दिलवाने में भी मदद कर सकते हैं। इसलिए सबसे अच्छे
सम्बन्ध बना कर रखें।
3. निरंतर व्यायाम, ध्यान व अध्यन्न करें। चाहे आप जिम जाएं या नहीं, परन्तु कसरत अवश्य करें।
आजकल जिम करना बहुत जरुरी हो गया है इसलिए अच्छे बॉडी बनाएं। गोयंका जी के विपश्यना ध्यान
शिविर में भाग लें। पुस्तकालयों में बैठ कर साहित्य का अध्यन्न करें। यह सब आपको शारीरिक,
मानसिक और आध्यात्मिक रूप से बेहत्तर बनाएं रखेंगे। 4. शिक्षा अच्छे से लें। आप चाहें सीधे मुंबई जा कर कम उम्र में काम करना चाहें या अधिक उम्र में,
पहले शिक्षा अच्छी सी लें। मेरा सुझाव है कि काम के साथ साथ पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करें। यदि काम
के साथ कोई प्रोफेशनल डिग्री भी ले लें तो ज्यादा बेहत्तर होगा। 5. धन के स्रोत बनाएं। हो सकता हो कि आपके पास पैतृक संपत्ति अथवा चलता हुआ कारोबार हो।
फिर भी अपने लिए एक धन का अलग स्रोत बनाएं। यह धन का स्रोत ऐसा होना चाहिए जो कि आपको
मुंबई में धन उपलब्ध करा सके। साथ ही यह धन आपको कम समय में अर्जित किया हुआ होना चाहिए।
ऐसे बहुत से कार्य आप मुंबई में कर पाएंगे जिनसे आपको धन मिल सके। अभिनय का काम आपको
कभी भी मिले, अपने जीवन और परिवार के लिए आपको एक अलग धन का स्रोत बनाना पडेगा। 6. बुरी आदते न पालें। मादक पदार्थों के सेवन, धूम्रपान आदि से दूर रहें। साथ ही व्यभिचार से भी बचें।
आपकी ऊर्जा आपका चरित्र है। उसमें शील होना चाहिए और एक तंदरुस्त मस्तिक्ष और स्वास्थ शरीर । 7. धन का व्यय न करें। यह आदत आपको तब भी फायदा पहुंचाएगी जब आपके पास धन की कमी
होगी और तब भी जब धन की अतिरिक्तता होगी। धन आपके सपने साकार कर सकता है। इसे बचा
कर रखें। 8. लोगों से मिलते रहें। पृथ्वी थियेटर में नाटक देखें। ऐसी जगहों पर रहें जहां फिल्म और रंगमंच से
जुड़े लोग अक्सर आते-जाते हैं। अपनी फोटो और वीडियो बना कर लोगों को भेजते रहें। फिल्म डायरेक्ट्री
से आपको फोन नंबर भी मिल सकते हैं पर लोगों को एक दो बार से ज्यादा फोन न करें जिससे कि उन्हें
कोई परेशानी न हो। फिल्मों से जुड़े कार्यक्रमों जैसे प्रीमियर आदि में शामिल रहें। लोगों से संपर्क बनाना
एक बहुत जरुरी प्रक्रिया हैं। परन्तु आपके सम्बन्ध मात्र व्यवसायिक न होने चाहिएं। आपको सबके साथ
अच्छी मित्रता बनाएं रखनी हैं और व्यावसायिकता से ऊपर अच्छे मानवीय सम्बन्ध के रूप में संबंधों को
देखना है। 9. अपने परिवार को न भूलें। आपका परिवार आपका सबसे बड़ा धन है। पृथ्वी पर आप कहीं भी जाएं,
आपका परिवार ही आपका असली संसार रहता है। इसलिए मुंबई में जाएं तो अपने परिवार और मित्रों
के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाएं रखें। 10. अहंकार से दूर रहें। अधिकांश्तर एक्टर्स को थोड़ा काम मिलता है तो उनमें अहंकार आ आ जाता है।
यह आपकी तरक्की में सब से बड़ी रूकावट बन सकता है। परन्तु अपने पर विशवास कायम रखें और
कभी भी अपने स्वाभिमान को ठेस न पहुँचने दें। 11. अपनी फोटो खींचते रहें और वीडियो बनाते रहें। युटुब पर अपने वीडियो डालें और उन्हें लोगों को भेजें।
टेलेंट एजेंसियों के संपर्क में रहें। काॅस्टिंग डयरेटरों से संपर्क बना कर रखें। उत्साहित रहें और नाकामयाबी
से कभी हताश न हों।
12. काम मिले या नहीं मिले पर लगे रहें। आप लगे रहेंगे तो सफल हो जाएंगे पर हैट जाएंगे तो
सफलता हाथ न लगेगी। तो बस लगे रहिए। और आप यदि कहीं से भी एक्टिंग सीखना चाहें तो सीखें। कोई फिल्म स्कूल से, किसी शार्ट फिल्म
में काम करके आदि। मुझे उम्मीद है कि मेरा यह लेख आपको एक सही राह दिखाएगा और आप एक
अच्छे एक्टर बनेंगे। मेरी शुभकामनाए सदा आपके साथ हैं। आप अधिक जानकारी इस ईमेल से प्राप्त
करें : sablanian@gmail.com

Comments