प्यार के ऐहसास को छूती हिंदी फिल्म चैकमेट

निर्देशक निखिल सबलानिया द्वारा निर्मित फिल्म चैकमेट (Checkmate) भारतीय OTT बाज़ार में कदम रखने वाली नई एप फनफलिक्स (Phunflix) पर प्रदर्शित हुई है।

फिल्म आज के समय में सच्चे प्यार की तलाश पर आधारित है। फिल्म के नायक को एक ऎसी लड़की की तलाश है जिसे पैसे से प्यार न हो। बरसात की एक रात में अमरीका से आई एक अमीर लड़की उसके घर में पनाह लेती है। वह खुद भी एक सच्चे प्यार की खोज में भारत आई है। फिल्म के नायक में उसे प्यार नजर आता है पर एक कड़ी परिक्षा दोनों के सामने आती है। आगे क्या होता है यह तो आपको देख कर ही पता चलेगा। फिल्म में मुख्य किरदार सुभाष घई द्वारा निर्मित फिल्म पश्चिम एक्सप्रेस में मुख्य अभिनेता रहे विकास कटियाल और यशिका नागपाल ने निभाए हैं। सह कलाकार विशाल मुंद्रा है जो अभिनेता के साथ हैप्पी न्यू ईयर, जब हैरी मैट सैली जैसी कई चर्चित फिल्मों में सहायक निर्देशक भी रह चुके हैं। फिल्म का छायांकन हाल ही में हाॅटसटर पर आई वेबसीरीस ग्रहण के छायाकार सुशील गौतम ने किया है। संकलन शशिकांत और ध्वनि राजेन्द्र प्रसाद का है। फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक निखिल सबलानिया हैं।

फिल्म के नायक और नायिका को सच्चे प्रेम की तलाश है। पर क्या वह प्रेम के सत्य को समझ पाते हैं या नहीं, इस दार्शनिकता को मनोरंजक और हास्य रुप में दिखाया गया है। आप फिल्म को फनफलिक्स (Phunflix) एप पर देख सकते हैं। मात्र 42 रुपये में फिल्म आपके फोन में एक साल के लिए डाउनलोड हो जाती है जिसे आप कभी भी सालभर देख सकते हैं। और मात्र 21 रुपये में आप 48 घण्टे में कभी भी इसे देख सकते हैं। साथ ही आप इस ईमेल movietff@gmail.com पर फिल्म की समीक्षा भी लिख कर भेज सकते हैं। अच्छी तीन समीक्षाओं को उपहार राशी भेंट की जाएगी। तो आज ही इस लिंक से देखिए फिल्म चैकमेट
https://dlinks.phunflix.com/q1hv4JiuWZXmy8Bi8


Comments